बलिया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड कार्यालय जगदीशपुर में एक कर्मी के नशे में काम करने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। वीडियो में नशे में धुत कर्मी पुलिसकर्मियों से उलझा। बताया जाता है शनिवार को विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय जगदीशपुर में एक कर्मी नशे में धुत होकर कार्य कर रहा था। इसकी जानकारी जब एसडीओ को हुई तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बुलाई। लेकिन पुलिसकर्मियों के सामने भी उसी तरह बात करता रहा। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को भी चेताता रहा कि उनकी ड्यूटी क्या है, डीएम साहब को बताएंगे। इस बाबत अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि उक्त कर्मी चतुर्थ श्रेणी का है जो महीनों तक अनुपस्थित रहा। उसे निलंबित किया गया था और वर्तमान में लीव विदाउट पे बहाल किया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।