फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रेलवे स्टेशन परिसर का डीआरएम रामाश्राय पांडेय ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अफरातफरी मची रही। उन्होंने निर्माण कार्यों निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में अनियमितता एवं साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे से संबंधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक, साफ-सफाई, निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाएं आदि का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों को चेताया कि जो भी निर्माण कार्य हो गुणवत्ता पूर्ण हो, उसमें पारदर्शिता रखी जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल रसड़ा के अध्यक्ष अजीत भारद्वाज एवं मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह रिंकू के नेतृत्व में पत्रक सौंपा गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस में पूर्व की भांति एसी चेयरकार लगाने एवं उत्सर्ग ट्रेन डाउन का चिलकहर स्टेशन पर ठहराव, कैफियात को बलिया से चलाने, बलिया से मऊ डीएमओ ट्रेन चलाने तथा इंटरसिटी ट्रेन को प्रयागराज इलाहाबाद तक चलाने की मांग की। इस पर उन्होंने पहल करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नरेंद्र श्रीवास्तव, रामजी सिंह, सूरज पांडेय, योगेंद्रनाथ जायसवाल, शैलेश श्रीवास्तव, शीनू गुप्ता, अभिषेक दुबे, सोनू गुप्ता, ध्रुवजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें