चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इसमें चालक पप्पू राम (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी पर अनियंत्रित बाइक ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गडवार थाना क्षेत्र के नागा चट्टी निवासी रमाशंकर (70) चट्टी से घर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।