फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दो सफाईकर्मियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। जिला पंचायती राज अधिकारी शशिकांत पांडेय ने सीयर ब्लॉक के दो सफाई कर्मियों को मतदाता सूची की हेराफेरी के मामले में सोमवार को निलंबित कर विकास खंड चिलकहर से संबद्ध कर दिया। सीयर ब्लॉक के सफाई कर्मी भानु प्रताप की तैनाती ग्राम पंचायत पलिया व विजय कुमार भारद्वाज की तैनाती ग्राम पंचायत मोलनापुर में थी। दोनों सफाईकर्मी दो साल पहले से बेल्थरारोड तहसील में स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र से संबद्ध हैं। क्षेत्र के रछौली ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में हेराफेरी में इन दोनों सफाई कर्मियों की भूमिका सामने आने पर एसडीएम संत कुमार ने दोनों को निलंबित करने की संस्तुति भेजी थी। एसडीएम की संस्तुति पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें