फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति सहित चार आरोपियों पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र की वीरचंद्रहा निवासी विवाहिता शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार पर दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि मोटा बुजुर्ग थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ निवासी विवाहिता के पिता कौशल श्रीवास्तव ने तहरीर में कहा कि बेटी शिवानी (30) की शादी 28 नवंबर 2019 को आनंद श्रीवास्तव निवासी वीरचंद्रहा थाना नगरा से हुई थी। बेटी को उसका पति आनंद, चाचा प्रमोद, बड़ा भाई कृष्ण मोहन और जेठानी शालू प्रताड़ित करते थे। सात अगस्त को शिवानी की दहेज के लिए हत्या कर दी। तहरीर पर पति समेत चार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें