फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर दो महिलाएं दुकान से जेवरात लेकर हुईं गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित आभूषण की दुकान में मंगलवार की शाम दो महिलाएं दो किशोरियों के साथ गहने खरीदने पहुंचीं। आभूषण देखने के दौरान महिलाएं गहने लेकर फरार हो गईं।
विज्ञापन

मझौली गांव स्थित एक कटरे में संजय सोनी की आभूषण की दुकान है। मंगलवार की शाम को दो किशोरियों के साथ दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं। महिलाएं सोने व चांदी के जेवरात देखने लगी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि गहने ले जाती हूं और एटीएम या जनसेवा केंद्र से पैसा लेकर तुरंत आती हूं। तब तक दोनों किशोरियां यहां बैठी रहेंगी। इसके बाद महिलाएं नाक की कील आदि लेकर निकल गयीं। किशोरियों को बैठा देख दुकानदार को भी महिलाओं पर भरोसा हो गया। करीब तीन घंटे बीतने के बाद जब महिलाएं दुकान पर नहीं आई और किशोरियां वहां से जाने लगी तो दुकानदार ने उनसे महिलाओं को बुलाने को कहा। किशोरियों का कहना था कि वे किसी महिला को नहीं जानती और वे खुद दुकान पर आई थीं। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों किशोरियों से थाना परिसर में काफी पूछताछ की लेकिन गहने नहीं मिले। कुछ देर बाद पुलिस ने किशोरियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दुकान पर पकड़ी गयी किशोरियों की जांच की गई। उनके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ और न ही उनके खिलाफ कोई प्रमाण मिला। इसलिए उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें