रसड़ा। उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में ले जाने का विरोध में उप निबंधक रजिस्ट्री कार्यालय पर दस्तावेज लेखकों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
दस्तावेज लेखकों ने मुख्यमंत्री, महानिरीक्षक निबंधन, मडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भेजे गए पत्र में मांग कि रसड़ा उपनिबंधक कार्यालय स्थापना के समय से जहां स्थापित है, उसकी बाउंड्री से ठीक सटे रसड़ा कोतवाली है। ये सुरक्षा के दृष्टि से क्रेता एवं विक्रेताओं के लिए बहुत उचित है। 50 मीटर के अंदर स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों की शाखाएं भी हैं।
ऐसे में ढाई किमी दूर तहसील भवन में ले जाने के बेहतर होगा कि समीप ही खाली पड़ी राजकीय भवन की बिल्डिंग में इसे शिफ्ट कर दिया जाए। इस मौके पर प्रतीक सिंह हैपी, दिनेश मिश्र, देवानंद सिंह, शिवजी सिंह, सुभाषचंद्र, नैपाल सिंह, शक्तिरंजन चौधरी, भगवान पांडेय आदि दस्तावेज लेखक मौजूद रहे। संवादय