बेल्थरारोड क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही।
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को अपराह्न सरयू के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ व कटान की स्थिति का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने तुर्तीपार, इंदिरानगर हल्दीरामपुर आदि तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति को देखा। उन्होंने केंद्रीय जल आयोग से बाढ़ के हालात और जलस्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की। विभिन्न स्थानों पर हो रहे पानी के रिसाव को बंद कर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को नदी की प्रकृति की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ चौकियों को देखा और कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब जलस्तर में कमी होने का अनुमान है। फिर भी बाढ़ के संभावित से निपटने और तटवर्ती क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।