सिकंदरपुर क्षेत्र के जमुई से कठौड़ा गांव तक किए गए बालू डंपिंग के बारे पूछताछ करती जिलाधिकारी सौ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के जमुई में सरयू नदी से खनन पट्टे के तहत निकाले जाने वाले सफेद बालू के डंपिंग स्थल का जायजा लिया। उन्होंने समय से पहले हुई अधिक डंपिंग पर नाराजगी जाहिर की। जमुई से कठौड़ा गांव के बीच डंपिंग स्थल बनाया गया है, जो दिनों रात डंपिंग में लगाए गए डंफरों से सड़क गंदे होने से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जिलाधिकारी ने बिना डंपिंग आदेश के बालू खनन करने पर खनन अधिकारी जितेश कुमार की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार एसके राठौर तथा लेखपाल रहे।