फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीएम ने ददरी मेले का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार की देर शाम को ददरी मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र की उबड़-खाबड़ सड़कों काे समतल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला आने-जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद होनी चाहिए। ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र में लगाए जा रहे स्टॉल एवं अस्थायी सुविधाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सुविधा के लिए सभी कार्यों में गुणवत्ता और तत्परता बरती जाए। इस दौरान एडीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें