विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते करनई गांव के ग्रामीण।
- फोटो : BALLIA
बलिया। हनुमानगंज विकास खंड के करनई गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि बंदोवस्त अधिकारी(एसओसी) द्वारा विगत दस फरवरी को गांव में किसानों की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सभी किसानों को खतौनी व आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना था। इस दौरान एसओसी द्वारा बिना कुछ बताए ही चकबंदी के पक्ष और विपक्ष में वोटिंग का ऐलान कर दिया गया। इस दौरान बैठक में शामिल भूमिहीन महिलाओं एवं पुरूषों का आधार कार्ड देखकर दस्तखत बनवाया जाने लगा। जिससे वहां खतौनी के साथ उपस्थित लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान चकबंदी अधिकारी किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि उक्त मामले की जांच कराकर पुन: गांव में चकबंदी की प्रक्रिया की कार्रवाई को बंद किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्येंद्र कुमार राय, ओमप्रकाश, सुरेंद्र राय, गजेंद्र कुमार राय, शिवाशंकर, राजेश कुुमार आदि लोग शामिल रहे।