फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पहुंचे हरिपुर, चॉक पर खुद बनाया कुल्हड़

विज्ञापन
बांसडीहरोड के हरिपुर गांव में चाक पर मिट्टी का बर्तन बनाते डीएम श्रीहरि प्रताप शाही। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। मिट्टी के बर्तनों के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को अनोखी पहल की। उन्होंने विकास खंड दुबहड़ के हरिपुर गांव का न सिर्फ दौरा किया, बल्कि कुम्हारों की चाक चलाते हुए मिट्टी के बर्तन भी बनाये। डीएम ने इलाकाई कुम्हारों को सरकारी मदद दिलाने की बात भी कही। कुम्हारों को इस कला का गुरु मानते हुए कुम्हार राम प्रवेश, राजू, शिव सहाय, कमलेश, संजय सहित दर्जनों कुम्हारों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी पूनम शाही व बच्चों समेत परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी रही। करीब तीन घंटे तक गांव में प्रवास के दौरान डीएम ने ग्रामीणों को दीपावाली में देशी सामानों का प्रयोग करने की नसीहत देते हुए मिट्टी के दीपक को जलाने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि हरिपुर के कुम्हारों के बनाये मिट्टी के बर्तन को मुख्यालय पर दीपावली पर्व पर एक उचित स्थान दिया जाएगा। गांव के कुम्हार की बेटी बीए की छात्रा कुमारी नेहा डीएम से मिली और पढ़ाई को लेकर समस्याएं बताई तो डीएम ने कहा कि पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी। उसके लिए पुस्तक की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान गांव के पशुपालक सत्यनारायण यादव की देशी गाय को देखा और लोगों को देशी गाय का पालन करने के लिए कहा। पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह व ग्राम प्रधान शिव कुमार गुप्ता ने डीएम को मिट्टी से बनी मछली भेंट की। इस मौके पर संजय सिंह, विजय यादव, राधेश्याम, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें