सिकंदरपुर कस्बा में गुरुवार को घूमकर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेंद्रनाथ ने लोगों से शा?
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बृहस्पतिवार को कस्बा के विभन्न मोहल्लों में भम्रण कर सभी इमाम व मौलानाओं से मुलाकात कर शांति व्यवस्था के लिए अपील की। इस दौरान कस्बा में दरगाह के गद्दी नसीन, सैयद मिन्हाजुद्दीन अजमली से जिलाधिकारी व पुलिस ने मुलाकात कर कस्बे के हालात पर चर्चा की। वहीं उनके द्वारा हाथ से लिखी गई कुरान का अवलोकन भी किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र, चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव,खुर्शीद आलम, फैजी अंसारी, मुमताज मेम्बर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।