फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ ने मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व सीडीओ विपिन कुमार जैन ने शनिवार को विकास खण्ड दुबहड के मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। साथ ही स्टेडियम के चारों तरफ हो रहे चाहर दिवारी को देखा और कहा कि कार्य में प्रगति लायी जाए। स्टेडियम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समय से कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकास खण्ड बेलहरी के रोहूआ ग्राम में नींबू घास का निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर बने प्लांट को भी देखा। वहां पर कार्य कर रहे मजदूर से एक-एक करके मजदूरी के बारे में जानकारी ली। कहा कि मजदूरों की मजदूरी समय से दिया जाए। मजदूरों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी और डीएफओ को निर्देश दिए कि इस कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें