फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दीक्षा एप एवं उपचारात्मक शिक्षण नामांकन में प्रदेश बलिया चतुर्थ स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। दीक्षा एप पर संचालित उपचारात्मक शिक्षण में जिले के शिक्षकों ने 90 फीसदी नामांकन किया है जिससे इसमें जिले को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी एवं समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को इसके लिए बधाई दी है। बीएसए ने कहा कि हम सभी सहयोग और प्रयास से शीघ्र ही शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। जनपद के एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दीक्षा ऐप संचालित उपचारात्मक शिक्षण में 04 जुलाई 2020 तक प्रदेश के कुल 3,93,350 शिक्षकों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें