फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय के छात्र से पूछताछ करती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय माल्देपुर का बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करके विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। साथ ही बच्चों में कुछ पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर से बेहतर शिक्षा मिलने से बच्चे भविष्य में बेहतर करेंगे। इसलिए शिक्षा का स्तर बेहतर बनाया जाना चाहिए। इस दौराना बच्चों को कक्षाओं में बैठकर पढ़ाया भी। प्रधानाध्यापक जनार्दन यादव के निर्देश दिया कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, क्रमबद्ध तरीके से अवगत कराएं। हर समस्या का निराकरण करा कर बेहतर पठन-पाठन का माहौल बनाया जाएगा। सभी अध्यापक समय से विद्यालय आएं और अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों से भी हमेशा संपर्क बनाए रखें और बच्चों की पढ़ाई को लेकर उन्हें भी प्रेरित करते रहें। अब से विद्यालय में हमेशा आते रहने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें