फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले ने टीकाकरण में लगाई 15 अंकों की छलांग, 60 वें स्थान पर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 370 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 51000 लोगों को टीका लगाया गया। जनपद 75वें स्थान से उठकर अब 60वें पायदान पर आ गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। प्रतिदिन नगर के राजकीय इंटर कालेज, मुरली मनोहर इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज, नगर के बेदुआ व काजीपुरा स्थित अरबन अस्पताल पर भी किशोरों व किशोरियों को कोवैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेेत्रों के कालेज व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। उधर, बेल्थरारोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर बुधवार को 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के 28 गांवों में 18 प्लस और 45 प्लस के ढाई-ढाई सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों को को-वैक्सीन की डोज दी गई। डॉ आजम ने बताया कि क्षेत्र के 28 गांवों में ढाई-ढाई सौ लोगों का टीकाकरण किया गया।इसके अलावा लोगों को बूस्टर का तीसरा डोज भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें