फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर संवरने लगा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को दो कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जनपद पहुंच रहे हैं। उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य में चिकित्सा शिक्षा के आने की भी चर्चा है। ऐसे में जिला अस्पताल के संभावित निरीक्षण को लेकर उसे सजाने संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। संभावित निरीक्षण को लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई में मजदूर शुक्रवार को जुटे रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शनिवार को जनपद के मैरीटार और भरौली जाने वाले हैं। दोनों ही स्थानों पर उन्हें कार्यक्रमों में भाग लेना है। जिला प्रशासन के अनुसार उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो जिला प्रशासन के साथ जनपद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के संबंध में मंथन करेंगे। ऐसे में जिला अस्पताल प्रशासन का मानना है कि वो जिला अस्पताल का निरीक्षण भी कर सकते हैं। क्योंकि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल को भी शामिल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसके लिए जिला अस्पताल और उसके आसपास पैमाइश भी हुई थी। प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल के सजाने-संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम चलता रहा। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह तड़के से ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटे रहे।
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
बांसडीह। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा शनिवार को मैरीटार गांव में समाजसेवी स्व. कपिलदेव सिंह की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैरीटार परिसर में स्थापित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण के साथ ही साफ-सफाई कार्य चल रहा है। शुक्रवार को विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल, पीएचसी परिसर आदि का अवलोकन किया। एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता और सीओ बांसडीह राकेश तिवारी ने पीडब्ल्यूडी के इंजिनियरों के साथ बैरिकेडिंग व अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पीएचसी में भी सुबह से ही रंगाई, पुताई का कार्य चल रहा था। सीएमओ डा. जयंत कुमार ने पीएचसी में डाक्टर व अन्य स्टाफ के साथ अस्पताल व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर बीडीओ प्रमिला सिंह, पूर्व प्रधान निशा सिंह, प्रधान बसंत राजभर, कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अभिजीत तिवारी, विनय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बृजेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें