फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसो. की जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को बलिया जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समार
विज्ञापन
बलिया। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को बलिया जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं योजना बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, महामंत्री रंजीत पांडे, संगठन मंत्री अजय तिवारी, उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ राय समेत 26 पदाधिकारियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय ने पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। संगठन महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने संगठन की ओर से समय-समय पर किए गए जनसहयोग के कार्यों की चर्चा की। वहीं, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयश सांकृत्यायन ने घर-परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आशुतोष राय समेत संगठन के पदाधिकारी और जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए ब्रह्मर्षि समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनारायण राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें