विभिन्न मांगों को लेकर टीडी कालेज चौराहा पर चल रहे छात्रों को आमरण अनशन के दौरान वार्ता करते सिटी
- फोटो : BALLIA
बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर टीडी कॉलेज चौराहा पर चल रहे छात्रों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान छात्रों के चल रहे आमरण अनशन को समाप्त कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पहुंचे लेकिन वार्ता विफल रहा। इस मौके पर छात्रों ने अपनी मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह को सौंपा। धरना के समर्थन में छात्रनेताओं ने टीडी कॉलेज चौराहा पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया। धरना को स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन, व्यापार संगठन, किसान मोर्चा आदि ने अपना समर्थन दिया है। संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि बलिया के छात्रनेताओं ने हमेशा से ही छात्र हितों की लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ा और इसके लिए अलग पहचान भी रही है। जिसे पुन: याद दिलाया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों को तत्काल पूर्ण नहीं किया जाता है तो छात्र कर्फ्यू का भी आगाज किया जाएगा। इस मौके पर अजय पांडेय, जगत नारायण मिश्र, नितेश यादव, राघवेंद्र, रिशु पांडेय, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, हिमांशु सिंह, सुशांत राज, निर्मल सिंह, अनुराग पटेल, देवेंद्र यादव, विकेश सिंह आदि रहे।