फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान मारपीट, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसडा़। नगर स्थित बनियाबांध में बृहस्पतिवार की दोपहर जमीन की पैमाइश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लाया गया। इलाज के दौरान एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बनियाबांध में एक जमीन की पैमाइश हो रही थी, तभी दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर निवासी रमेश सिंह (52), सुरेश सिंह (55), वेद प्रकाश सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। वेद प्रकाश सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें