फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंध में वक्ताओं ने रखे विचार

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय जीरावस्ती में बैठक को संबोधित करते राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आगामी 17 नवंबर के जनपद में आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक हुई। डिप्टी सीएम पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध संस्थान, महरेव (चितबड़ागांव) के प्रांगण में दत्तो पंत ठेंगड़ी सभागार, पुस्तकालय एवं वाचनालय के लोकार्पण के लिए आ रहे हैं। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ और हिन्दू जागरण मंच के संस्थापक रहे ठेंगड़ी आजीवन स्वदेशी, राष्ट्रवाद व देश की आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत रहे। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बलिया की ऐतिहासिक धरती पर किसी राष्ट्र पुरुष के नाम से स्थापित होने वाले केंद्र के सुखद अवसर पर अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि पूरे जनपद में मंडल स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं व आम जनता को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, माधव प्रसाद गुप्त, प्रदीप सिंह, मोतीचंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें