फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर में दुकानों को खोलने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के ओक्डेनगंज चौकी परिसर में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के दुकानों को शिफ्ट वाइज खोलने पर चर्चा की गई। लाकडाउन के दौरान कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी और किस दिन बंद रहेगी। इसकी सूची नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही है। जिसे जगह-जगह नगर के चस्पा कर दिया जाएगा। सीओ सिटी ने बताया कि अगर नगर में किसी चीज की 100 दुकान है तो उसमें से करीब 50 दुकानें वैकल्पिक रूप में खोली जाएंगी, जो खुलने के अगले दिन बंद रहेगी। अगले दिन शेष बची 50 दुकानें खुलेंगी, जो अगले दिन बंद रहेंगी। दुकानदार दुकान खोलने कैसे आएंगे और कैसे खोलेंगे। इसके लिए नगर पालिका गाइडलाइन जारी करेगी। इस मौके पर सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाल विपिन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी अतुल मिश्रा, एसआई अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें