फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने रोका सहायक अध्यापक का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कूटरचित अंक पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले सहायक अध्यापक के वेतन पर रोक लगा दी गई। शिकायत पर हुई जांच में मामला सही पाया गया। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल प्रभाव से वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। इसके अलावा, वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें जीआईसी बछईपुर के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल श्रीवास्तव और जीआईसी संदवापुर की प्रधानाचार्य डॉ. कंचन सिंह को शामिल किया है। डीआईओएस ने जांच टीम से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को जारी निर्देश में डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि श्रीविश्वनाथ तिवारी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय नीरुपुर के सहायक अध्यापक (कला) ब्रजेश कुमार पांडेय मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी पाई है। शिकायत मिली थी कि नियुक्ति के समय उसने इंटरमीडिएट का कूटरचित प्रमाणपत्र जमा किया था। इस संबंध में हुई प्रारंभिक जांच में प्रमाणपत्र के कूटरचित होने की पुष्टि हुई है। इसलिए सहायक अध्यापक का वेतन भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। जांच होने तक वेतन पर रोक लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें