फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पाइप डालने के लिए जेसीबी से खोदाई, सड़कें टूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के कोटवारी गांव में नवनिर्मित पानी टंकी की पाइप लाइन बिछाने को खोदाई संबंधित ठेकेदार की ओर से जेसीबी से कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जेसीबी से खोदाई किए जाने से कई लोगों की नालियां टूट गईं और सड़कें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

सड़कें खराब होने और नालियां टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित ठेकेदार की ओर से काम बंद करने की धमकी दी जा रही है। गांव की सड़कों की खुदाई कर पाइप डालकर सड़क को छोड़ दी जा रही है। इससे गांव की सड़कें बेकार हो गई हैं। ठेकेदार का कहना है कि मजदूर नहीं मिलने के कारण जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। प्रधान संतोष कुमार गुप्ता ने संबंधित जेई के पास जेसीबी से कार्य किए जाने की शिकायत की।
उन्होंने कहा कि काम होने दीजिए गांव की नालियों और सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा। डा. परवेज, विनोद गुप्ता, गुलाब वर्मा, रोहित चौरसिया आदि ने जेसीबी से कार्य कराए जाने पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें