फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने दूसरे दिन भी खंगाला जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार में 11 अगस्त की शाम निरुद्ध कैदियों द्वारा भोजन करने से इंकार करने और 12 अगस्त की सुबह प्रभारी कारापाल द्वारा गेट खोलकर काउंटिग के दौरान मारपीट कर घायल किए जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात डीआईजी वाराणसी जोन जेल एके सिंह जिला कारागार पहुंचे।और बंदियों व जेल प्रशासन से वार्ता की। इसके बाद कैदियों ने भोजन किया। शुक्रवार को भी डीआईजी जेल ने जिला कारागार में बंदियों एवं जेल प्रशासन से भोजन से लेकर अन्य बिंदुओं पर जांच की। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेंगे। बताया जा रहा है कि डीआईजी अभी एक-दो दिन अभी रुक कर जेल की कमियों को निरीक्षण कर दूर करने का प्रयास करेंगे। ताकि पुनरावृत्ति न हो। डीआईजी एके सिंह ने बताया कि वर्तमान में कैदी शांत है और भोजन भी कर रहे है। मामले की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिालफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें