फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में नहीं हुई पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आजमगढ़ के एक विद्यालय में हुई छात्रा की मौत मामले में विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों ने पठन-पाठन बंद रहा। इसके साथ ही मृत बालिका को श्रद्धांजलि देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों ने आरोप लगाया कि पुलिस दुर्भावना से विद्यालय के शिक्षकों को प्रताड़ित करने में लगी हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ घटना के विरोध में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों ने मंगलवार को विरोध दर्ज कराया। कटघरा (बंशीबाजार) स्थित आरएसएस गुरुकुल एकेडमी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सिकंदरपुर स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर मृत बालिका को श्रद्धांजलि देकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि आजमगढ़ की घटना से प्रिंसिपल और अध्यापक को बिना जांच किए जेल में डाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार यह गाइडलाइन तय करें की स्कूल में क्या करना चाहिए क्या नहीं। कहा कि सीबीएसई बोर्ड की एडवाइजरी है कि स्कूल में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। हमलोग मना करते है तो दोषी बन जाते हैं। उन्होंने दो अध्यापकों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सुधा पाण्डेय, ज्योति स्वरूप पाण्डेय, जेपी तिवारी, शीला मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें