फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जन आरोग्य मेले में डायरिया व हीट स्ट्रोक मरीजों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में दो दिनों से पूरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई है। भीषण गर्मी के बीच तापमान अधिकतम 43 डिग्री के समीप पहुंच गया है। रात में भी राहत नहीं मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया, बुखार, दस्त, पेटदर्द के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को जिले के सभी पीएचसी व न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें 90 प्रतिशत मरीज हीट स्ट्रोक और गर्मी वाले रहे।
विज्ञापन

मरीजों का एलोपैथ, होमियोपैथ और आयुर्वेद विधि द्वारा इलाज व दवा का वितरण हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों व परिजनों को गर्मी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन व संतुलित आहार सेवन करने का सुझाव दिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2663 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें 34 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया। सीएमओ डा. जयंत कुमार ने बताया कि मेला में 1067 पुरुष, 963 महिलाएं और 550 बच्चों का इलाज हुआ। गर्मी की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे व बुर्जुर्गों की संख्या रही।
बेल्थरारोड के न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में 196 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। अधीक्षक डॉ आरके सिंह ने बताया कि पीएचसी ककरासो में डॉ आरके पांडेय की देखरेख में 36 मरीजों का इलाज किया गया, वहीं सोनाडीह में डॉ रामाशीष की देखरेख 61, पशुहारी में डॉ संजय जायसवाल की देखरेख में 32, फरसाटार में डॉ विक्रम सोनकर की देखरेख में 30 तथा किडिहड़ापुर में डॉ कुशाग्र सिंह की देखरेख में 37 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। मेले में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार एवम खुजली के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें