फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: देवरंजन बने बलिया एसपी, एस आनंद को एसटीएफ डीआईजी की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने डेढ़ दर्जन आईपीएस का बृहस्पतिवार की देर रात ट्रांसफर किया। लखनऊ रेलवे एसपी देवरंजन वर्मा को बलिया पुलिस अधीक्षक बनाया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद को एसटीएफ उपमहानिरीक्षक बनाया है। नवागत एसपी देवरंजन वर्मा मूलत: लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के चौक इलाके में उनका पुश्तैनी घर है। उनके पिता लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी थे। साल 2013 में उनकी मौत हो चुकी है। उनकी शुरुआती पढ़ाई सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ से हुई। उसके बाद उन्होंने क्रिश्चन काॅलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी किया। उन्होंने एमएससी मैथमेटिक्स से किया और उसमें उन्हें गोल्डमेडल मिला। उसके बाद वह सिविल सर्विस की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। वर्ष 2011 में यूपी कैडर आईपीएस में सेलेक्शन मिल गया। प्रतापगढ़, प्रयागराज,कानपुर, मैनपुरी आदि जिलों में भी तैनाती के दौरान उन्होंने नए हाईटेक तरीके की पुलिसिंग के गुर पुलिसकर्मियों को सिखाए। डीआईजी व एसपी एस आनंद ने बताया की प्रतापगढ़ का एसपी का चार्ज मैने देवरंजन से लिया था। उन्हें बलिया एसपी का चार्ज देने के बाद लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें