फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रंगभरी एकादशी पर भक्तों ने बाबा भोलेनाथ संग खेली होली

Sat, 04 Mar 2023 09:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रंगभरी एकदशी पर शुक्रवार की देरशाम बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। भक्तों ने देवाधिदेव महादेव के साथ जमकर होली खेली। मंदिर परिसर में देर शाम तक अबीर-गुलाल उड़ते रहे। इस दौरान फाग गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

रंगभरी एकदशी पर परंपरा के तहत श्रद्धालु शाम को बाबा बालेश्वर मंदिर में पहुंचे। इस मौके पर बाबा दिव्य शृंगार किया गया था। मंदिर परिसर में होली गीतों के बीच मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अबीर-गुलाल चढ़ाया। इसके बाद एक-एककर श्रद्धालुओं ने महादेव पर अबीर चढ़ाया और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
बाबा को अबीर से सराबोर करने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर लगाना शुरू किया तो फिर देर रात तक होली की मस्ती चलती रही। फाग गीतों पर पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें