दुबहर। क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु के पूर्व व्यासी घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर आचार्य सोनू मिश्रा के नेतृत्व में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा गंगा पूजन कर आरती किया गया। सर्वप्रथम पंडित आशुतोष मिश्रा व पंडित अनिमेष मिश्रा के वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ श्रद्धा पूर्वक वाराणसी की तर्ज पर जनेश्वर मिश्रा सेतु के पूर्व व्यासी घाट पर साईं करो श्रद्धालुओं के बीच गंगा आरती किया गया। गंगा आरती में वाराणसी से आए हुए संदीप दुबे, सत्यम झा, सोनू मिश्रा एवं अनुज ने वाराणसी के तर्ज पर शंखनाद, बिगुल, घंटे, घड़ियाल की ध्वनि के साथ धार्मिक भजनों की धुन पर गंगा मैया की आरती की गई। सैकड़ों महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने हाथ में पुष्प लेकर गंगा मैया की आरती में खड़े होकर आस्था की डुबकी में गोता लगाते रहे। गंगा मैया की जयकारों से घाट उपवन गूंज उठा। इस अवसर पर आचार्य सोनू मिश्रा, राहुल मिश्रा, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, पवन गुप्ता, परशुराम यादव, राकेश राय, दुर्गेश तिवारी, अजीत मिश्रा, वरुण सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, राजू मिश्रा, अंशु मिश्रा, मोहित पांडेय, जय नारायण शर्मा, भोलू मिश्रा, विश्वकर्मा साहनी आदि भक्त शामिल रहे।