फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: काली मंदिर में भक्तों ने मां को चढ़ाया चुनरी और खप्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को देवी के उपासकों ने मां कालरात्रि की पूजा और उपासना की। फेफना क्षेत्र के वैना पकड़ी गांव स्थित मां काली के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुजनों ने मां को चुनरी और खप्पर चढ़ाकर परिवार की मंगल कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने के पुजारी रामबदन भगत के नेतृत्व में मंदिर प्रबंध समिति के लोग जुटे रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर समेत ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में मां के दर्शन को भक्तों का तांता पूरे दिन लगा रहता है। मंदिरों में मां को प्रसन्न करने के लिए कीर्तन और भजन का भी कार्यक्रम किया गया है। नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की।
मान्यता है कि शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं। साथ ही अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और बल, आयु में वृद्धि होती है। सोमवार को देवी भक्तों ने मां के स्वरूप की अराधना की। शहर के सुप्रसिद्ध कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों ने चौथे स्वरूप का दर्शन किया। नवरात्र पर्व पर मां को प्रसन्न करने के लिए जगह-जगह कीर्तन व भजन का आयोजन किया गया। काली मंदिर के पुजारी रामबदन भगत ने बताया कि मां की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से ऐच्छिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उपवास रखकर भक्त दुर्गा सप्तशती पाठ करके मां को प्रसन्न करती हैं, इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माता का भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें