फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की शिवरात्रि पर शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के लखनेश्वर डीह स्थित शिव मंदिर परिसर में सावन माह के शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक क? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सावन माह की शिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही शिवमंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे कतारें लगने लगीं। कांवरियों का जत्था हर-हर महादेव का घोष करता हुआ पहुचंा।
विज्ञापन

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भोर से ही महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लगी लंबी कतारों में श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और पीएसी के जवानों के अलावा एलआईयू के जवान जगह-जगह तैनात रहे। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी चक्रमण करते रहे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में देवकली स्थित शिव मंदिर, नगरी स्थित नकटा शिव मंदिर, नारायनपुर स्थित मुक्तिनाथ मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ मंदिर, रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर, छाता स्थित छितेश्वर नाथ मंदिर, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, भड़सर स्थित दुखहरण नाथ मंदिर, कुकुरहा स्थित तिलेश्वर नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, अमांव स्थित ओमेश्वरनाथ मंदिर आदि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
दया छपरा मठिया पर श्री हरेराम संकीर्तन अष्टयाम का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन पूजन के बाद आयोजित कीर्तन में भाग लेकर पुण्य अर्जित किए। दया छपरा-मधुबनी मार्ग स्थित जालंधर बाबा शिव मंदिर पर भोर के तीन बजे से ही दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा जल, फूल माला, वेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी पत्र से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें