फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र बने राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ नेता और और पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव को प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नामित किया है। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर दी। उन्होंने राज्य पिछड़ा वर्ग के नव नियुक्त अध्यक्ष जसवंत सैनी और उपाध्यक्ष द्वय हीरा ठाकुर और प्रभुनाथ चौहान समेत सभी नवनियुक्त 25 सदस्यों को बधाई ज्ञापित किया है। इसके अलावा पार्टी के शेष नाथ आचार्य को प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति जन जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। देवेंद्र को पिछड़ा वर्ग का सदस्य और शेष नाथ आचार्य को अनुसूचित जाति जन जाति आयोग का सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के मीडिया प्रभारी पंकज सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें