बैरिया। देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले मजदूरों का विवरण तहसील प्रशासन राजस्व परिषद के पोर्टल पर फीड कर रहा है। पोर्टल पर अन्य प्रांतों से आए मजदूरों का नाम, पता, उम्र, क्वारंटीन सेंटर पर लॉकडाउन के दौरान उक्त व्यक्ति कहां से आया है, आगमन की तिथि, अन्य प्रांतों में क्या काम करते थे, शैक्षिक योग्यता व काम का अनुभव भी फीड किया जा रहा है। बैरिया तहसील प्रशासन ने इंटर कॉलेज बैरिया, आरपीएम इंटर कॉलेज क्वारंटीन सेंटर पर आए सभी 93 लोगों का विवरण राजस्व परिषद के पोर्टल पर फीड किया है। इसमें से 22 लोग बिहार राज्य के भी शामिल हैं। इस बाबत उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि सरकार के आदेश के क्रम में