फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में एक मंच पर डिप्टी सीएम और ओपी राजभर: क्या यूपी की सियासत में आने वाला है भूचाल ? विपक्ष पर भी कई तंज

Thu, 06 Oct 2022 12:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

उप मुख्यमंत्री के साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश भी बलिया में साथ रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ मंच शेयर तो किया, लेकिन अपने पुराने राग को भी अलापने से गुरेज नहीं किया। अति पिछड़ों की हिस्सेदारी की बात करते हुए कहा कि बलिया में किसी थाने पर अति पिछड़ा थानेदार नहीं है।
विज्ञापन
एक मंच पर प्रदेश के सीएम और ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के रसड़ा में एक निजी समारोह में पहुंचे प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों के सवाल पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को ढूढ़ने से अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस का और बुरा हस्र होने वाला है। कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को लेकर निशाना साधा कहा कि उनके पास अपनी कोई नीति और एजेंडा नहीं है।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश भी साथ रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ मंच शेयर तो किया, लेकिन अपने पुराने राग को भी अलापने से गुरेज नहीं किया। अति पिछड़ों की हिस्सेदारी की बात करते हुए कहा कि बलिया में किसी थाने पर अति पिछड़ा थानेदार नहीं है। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर कहा कि यह कौन सी नई बात है। जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं अखिलेश यादव एक भी चुनाव नही जीते। ब्रजेश पाठक ने एक सवाल पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर उनके स्थायी मित्र हैं। राजनीतिक बात क्यों पूछ रहे हैं। बीजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि पहले हम अपनी ताकत बढ़ाने निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें