फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिक्रान को लेकर महकमा और लोग लापरवाह

विज्ञापन
रेलवे स्टे शन पर बिना मास्क के मुसाफिर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ओमिक्रॉन को लेकर लोग लापरवाह है। कारण ना कोई मास्क लगा रहा है ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है। जबकि स्वास्थ्य महकमा कोरोना जांच करने का दावा तो क रहा लेकिन यह धरातल पर नहीं दिख रहा। शुक्रवार को अमर उजाला टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जांच करने वाली टीम दूर-दूर तक नहीं दिखी। देश-प्रदेश में जहां ओमिक्रॉन के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। वहीं जनपद का स्वास्थ्य महकमा उदासीन बना हुआ है। जबकि स्वास्थ्य विभाग 40 से 42 टीमें कोरोना की जांच करने का दावा करता चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि जनपद में अस्पताल समेत बस व रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन तीन हजार से 3200 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजारा देखने को मिला। पड़ताल के दौरान न तो रोडवेज बस स्टैंड और ना ही रेलवे स्टेशन परिसर में कोई जांच टीम मिली। जिला महामारी अधिकारी डा. जियाउल हुदा ने बताया कि शुक्रवार को बस व रेलवे स्टेशन को मिलाकर कुल 840 लोगों की कोरोना जांच हुई है। बताया कि रेलवे स्टेशन पर दो सुबह तथा दो शाम को टीमें लगाई गई है। रेलवे स्टेशन परिसर में तैनात टीमें जब भी ट्रेन आती है उससे पहले तैनात रहती है और प्रत्येक व्यक्ति की जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें