शहर के काजीपुरा वासियों ने जलजमाव निकास का लेकर सड़क जाम करतें।
- फोटो : BALLIA
बलिया। लगभग एक महीने से जलजमाव से परेशान नगर के वार्ड नंबर तीन काजीपुर मुहल्ल के लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए और पानी निकासी के लिए नपा अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काजीपुर मुहल्लेवासियों ने कहा कि बीते तीन वर्षों से हम लोग जलजमाव की स्थिति झेलते आ रहे हैं। जिस वक्त नपा अध्यक्ष साधना गुप्ता रही, उस वक्त तो व्यवस्था हो जाती थी। लेकिन जब से अध्यक्ष अजय कुमार बने हैं, तब से उनके पास अब तक दर्जनों बार शिकायत की गई है। लेकिन उनके कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। मुहल्लेवासियों ने कहा कि जल्द से जल्द पानी निकासी की जाय, अन्यथा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शमसाद, सेराजुद्दीन, आसिफ, मेराज, मिंटू, जलालुद्दीन, जेडी, रीतेश मिश्र आदि रहे।