फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली की कटौती व आए दिन जर्जर तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर रविवार को नगर से सटे निधरिया मुलायम नगर के निवासियों ने बलिया-गड़वार मार्ग पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मुलायम नगर में जर्जर तार टूटने से आए दिन आपूर्ति बाधित होती है। इसको लेकर कई बार अवर अभियंता से शिकायत की गई लेकिन वह हर बार केवल आश्वासन देकर टाल देते हैं। तीन दिनों लगातार यह तार टूट रहा है और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी से परेशान हो जा रहे हैं। चेताया कि जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद जाम हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें