फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सिंचाई विभाग के प्रांगण में भोजनावकाश के बाद आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। डिपार्टमेंट के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध प्रकट की। उन्होंने मांग की कि लिपिकीय संवर्ग का स्थानांतरण जनपद से बाहर न किया जाए। प्रोन्नत हुए प्रशासनिक अधिकारी प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रोन्नत किया जाए। लिपकीय संवर्ग का प्रोन्नत जूनियर इंजीनियर के पद पर करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि हमारी मांगे प्रमुख अभियंता स्तर की 18 अगस्त को लखनऊ में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक में तय किया गया कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो 27 अगस्त को सभी जनपदों में प्रदर्शन किया जाएगा। दो सितंबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा एवं सात सितंबर को लखनऊ स्थित प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव,संत सिंह, राजेंद्र वर्मा, नवीन यादव, नीरज त्रिपाठी, संजय चौहान, तुषार सिंह, हरि राम, रामप्रवेश यादव, प्रवीण मिश्रा, ईश्वर कुशवाहा, राजेश राम, प्रवीण राम, रामदयाल यादव, शोकहरण यादव, मृत्युंजय सिंह, अविनाश तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें