फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब की दुकान न खोलने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के राजेंद्र नगर में शनिवार को शराब की दुकान न खोलने को लेकर मोहल्लेवासियों ने हंगामा कर दिया। दर्जनों की संख्या में पुरुष और महिलाएं हाथों में झाडू बेलना लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस को उग्र महिलाओं का काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नही हुए।
विज्ञापन

मोहल्लेवासी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्रक सौपा। कहा कि राजेन्द्र नगर में पारिवारिक घरों के आसपास शराब की दुकानें खुली हैं। मोहल्ले की स्थिति नारकीय हो गई है। मुख्य रास्ते पर शराब की दुकानें होने से दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वह शराब के नशे में घरों के दरवाजे पीटते हैं।
इन रास्तों से महिलाएं बाजार व छात्राएं गुलाब देवी स्कूल पढ़ने के लिए आती जाती हैं। रास्ते पर खड़े शराबी छींटाकशी करते हैं। पुराने ठेकेदार अपनी दुकानें बंद कर दिए हैं। उस स्थान पर पुन: शराब की दुकान न खुले, इसके लिए मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें