फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नई टाउनशिप नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय बहुजन नायक मंच तथा संयुक्त बहुजन हकदारी मोर्चा की ओर से अनुसूचितों एवं आदिवासियों ने प्रदेश सरकार की नई प्रस्तावित टाउनशिप नीति 2023 को रोकने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रसड़ा के सचिव को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के संयोजक राघवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महिलाएं नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण पहुंची। मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मांग की की प्रस्तावित नई टाउनशिप नीति में एससी, एसटी की भूमि को बिना जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के शर्त को समाप्त करने का प्रावधान किया गया है। यह नीति लागू हो जाती है तो दबंग व प्रभावशाली लोग अनुसूचितों एवं आदिवासियों की भूमि को जबरन खरीद लेंगे।
पत्रक में यह भी आरोप लगाया कि 2006 व 2016 की पूर्वती सपा सरकार ने कुछ प्रावधानों को संशोधित किया था। इसके कारण प्रभावशाली लोगों द्वारा भारी पैमाने पर अनुसूचित एवं आदिवासियों की जमीन को दबाव देकर खरीद ली थी। इस मौके पर प्रवीण सत्यार्थी, सदानंद गौतम, दुर्गविजय, आवैश हसगर साहनी, दीपक कुमार बौद्ध, जयभीम भारती, लालबचन प्रसाद, धनंजय भारती, बादल राठौर, शिवपूजन, मनीष कुमार माथुर, अरविंद, अखिलेश, मुनीव कुमार, पंकज आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें