फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के लिए हुआ सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। तहसील क्षेत्र के गौरा मदनपुरा में पुलिस बल एवं राजस्व टीम की उपस्थिति में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के जमीन के लिए शनिवार को सीमांकन किया गया। ताकि पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। शासन की मंशा अनुरूप गांव गौरा मदनपुरा में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रस्तावित की गई थी। लेकिन उसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा आपत्ति किया गया था एवं डीडीसी न्यायालय में मुकदमा भी किया गया था। लेकिन शासन के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी ने संज्ञान में मामले को लिया एवं मुकदमे को निस्तारित कराते हुए पुलिस बल एवं नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी के राजस्व टीम के नेतृत्व में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के लिए जमीन का सीमांकन किया गया एवं रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौरा मदनपुरा का बोर्ड भी लगाया गया। वहीं क्षेत्रीय जनता में प्रस्तावित पुलिस चौकी को लेकर हर्ष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के यथाशीघ्र बनने से क्राइम पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश कुमार, मानवाधिकार कार्यकर्ता खड़क बहादुर यादव सहित पुलिस विभाग के लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें