विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते शिक्षक। जागरु
बलिया। 69 हजार शिक्षक भर्ती के बीएड योग्यता धारक शिक्षकों ने छह माह के ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। बुधवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। शिक्षकों ने ब्रिज कोर्स को केवल क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में कराने की मांग की। उनका कहना है कि स्कूल समय में प्रशिक्षण के साथ अध्यापन, जनगणना और अन्य विभागीय दायित्व निभाना कठिन है। पासिंग मार्क की अनिवार्यता से परेशानी बढ़ रही है। इसी मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया।