रेवती क्षेत्र के गायघाट में मृतक कामजी गोंड के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेते कांग्
- फोटो : Archive
बलिया। रेवती थाना के गायघाट निवासी कामजी गोंड की मौत के मामले में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गोंड के नेतृत्व में नेताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा। मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ने के साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की गई। इसके अलावा कामजी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। नेताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा को पत्रक सौंपते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर गोंगपा के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, संजय गोंड, अरविंद गोंडवाना, धनंजय गोंड, अमित गोंड, प्रभात मौर्य आदि मौजूद थे।