फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दशहरा मेले में सुरक्षा, बिजली और जाम की समस्या दूर कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र और दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, निर्बाध बिजली, यातायात व्यवस्था और छुट्टा पशुओं की समस्या दूर कराने की मांग उठी है। शनिवार शाम नवयुवक व्यापार मंगल दल समिति, दुर्गा पूजा समिति और व्यापारियों की संयुक्त बैठक में बाजार की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में नवयुवक व्यापार मंगल दल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की वर्मा, मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विजय यादव और व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। विक्की वर्मा ने कहा कि मेले के दौरान करहां बाजार में श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में बिजली, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था पहले से दुरुस्त करना जरूरी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने करहां चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है। मेले के दौरान भीड़ बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और वाहनों का आवागमन व्यवस्थित कराने की मांग की। व्यापारियों ने बाजार में घूमने वाले छुट्टा पशुओं की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि पशुओं के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी होती है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मेले से पहले इस समस्या का समाधान कराने की मांग की गई। बैठक में पूजा पंडालों, बाजार और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त रोशनी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस, प्रशासन, व्यापार मंडल और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई गई। विक्की वर्मा ने कहा कि नवरात्र और दशहरा धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन्हें शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। व्यापारियों ने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान और मेले में आपसी सहयोग बनाए रखने पर सहमति जताई। इस दौरान विजय यादव, राजेश यादव, विनोद यादव, बृजेश सिंह, सुमन राजभर, सुरेश वर्मा, अनिल चौरसिया, हरिंद्र मौर्य, गिरधारी, श्रीकांत चौरसिया, मनोज वर्मा, अनिल पटवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें