रसड़ा। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर नगर वासियों ने नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल को नगर की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की। मांग पत्र में नगर के गांधी पार्क चबूतरे के मरम्मत वी शौचालय के गंदे पानी का स्थाई समाधान, रसड़ा हॉस्पिटल में आरो सिस्टम को ठीक करने, नगर में मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग मशीन का संचालन, नगर क्षेत्र में खुले में मांस की बिक्री के दुकानों को स्लॉटर हाउस में स्थानांतरित किए जाने, प्यारेलाल चौराहे पर लगे सोलर लाइट को ठीक करने, आजाद नगर में राजधानी मार्ग पर बने नाले पर टूटे ढक्कन को बदलने की मांगे हैं। इस मौके पर डॉ नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आरिफ जैदी, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।