फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली, सड़क मरम्मत की मांग को लेकर नपा कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के वार्ड नंबर वार्ड नंबर तीन काजीपुरा मोहल्लेवासियों ने नाला सफाई और सड़क मरम्मत की मांग की। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि काजीपुरा मोहल्ले की सभी नालियां व सड़क विगत कई वर्षों से टूट चुकी है। जिससे सड़कों पर लोगों के घरों के नाबदान का पानी बहता है। जिससे आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए कई बार मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी से शिकायत कर चुके है। इसके बाद भी न तो नालियों का निर्माण कराया जा रहा है न ही सड़कों का ही निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि काजीपुरा मोहल्ले के जर्जर नालियों तथा सड़कों का मरम्मत तत्काल नहीं कराया गया तो हम लोग बाध्य होकर फरवरी माह के पहले सोमवार को नगरपालिका कार्यालय का घेराव करने के लिए विवश होंगे। जिसकी सारी जिम्मेेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी। धरना देने वालों में राहुल राय, सरफराज खान, बेलाल बागी, मिंटू खान, कान्हजी पांडेय, जितेंद्र यादव, सोहराब, अभिषेक, शैलेन्द्र, सुभाष, सुलेमान, तारकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें