फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घोघा चट्टी से देसी शराब दुकान हटाने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। चट्टी पर संचालित देसी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज होता जा रहा है। रविवार को देवरार स्थित कोयलबीर बाबा एकलव्य स्थान पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने दुकान को आबादी और धार्मिक स्थल से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना था कि दुकान गांव की छात्राओं, श्रद्धालुओं और आम लोगों के मुख्य आवागमन मार्ग पर स्थित है, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में चंद्रमा कश्यप, चंदन साहनी, अनिकेत साहनी, राजकुमार साहनी, बच्चा लाल साहनी, राम प्रवेश साहनी, दशरथ साहनी, पतिराम साहनी, सुरेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें