रसड़ा। गांधी पार्क में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी जागरण का मुहिम चलाकर ग्यारह सौ दीप जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर लोगों से अधिक अधिक स्वदेशी वस्तुओं को प्रयोग करने की अपील किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कौशल गुप्ता, तहसील संयोजक कृष्ण कुमार सैनी, विक्रमादित्य पांडेय, प्रगति तिवारी, खैरुल बशर अंसारी, कुंदन कुमार, अभिषेक मौर्य, मनोज कनौजिया, राहुल ठाकुर, भवानी प्रताप, कमलाकांत विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, प्यारेलाल चौराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहीदों के नाम एक दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। इस मौके पर शिव प्रकाश, संजीव कुमार, मंगल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।